Breaking News

अच्छी खबर :जिलाधिकारी ने टोक्यो पैरालंपिक्स बैडमिंटन में पक्का किया रजत पदक

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 सितंबर, 2021)

नोएडा के जिलाधिकारी और पैरा बैडमिंटन प्लेयर सुहास एल यतिराज टोक्यो पैरालंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंच गए हैं। टोक्यो पैरालंपिक्स में सुहास एल वाई का रजत पदक तय है। एसएल4 क्लास में नोएडा के जिलाधिकारी सुहास ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21-9, 21-15 से हराया। अब उनका सामना भारत के तरूण ढिल्लों और शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस के लुकास माजूर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत के मनीष नरवाल ने गोल्ड मेडल जीता है। सुहास पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

   

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-