Breaking News

जिम के बाहर की कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या

विकास चौधरी फाइल फोटो

फरीदाबाद।  आज सुबह सुबह फरीदाबाद के सेक्टर 9 में ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया।  जब तक दहशत से डरे लोग कुछ समझ पाते   तब तक गोलियां चलाने वाले अपना काम कर चुके थे। हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी   घटनास्थल पर घायलावस्था में पड़े थे। अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गोलियां  मारने वालों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

विकास चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का खास माना जाता था। कई सालों से राजनीति में सक्रिय विकास चौधरी तेजी से राजनीति की सीढ़ियां चल रहे थे। इस दौरान उनके कई दुश्मन भी बन गए, उन्हें भी अपने दुश्मनों की बढ़ती संख्या का पूरा अंदाजा था इसलिए वह हमेशा अपने साथ 3 से 4 निजी सुरक्षाकर्मी रखते थे। आज सुबह जब वह एक्सरसाइज करने के लिए जिम जा रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें कई गोलियां मारी। फिलहाल पुलिस मौके पर घटना की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : आज पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परेशान हुये लोग , अधिकांश पंपों पर सूखा, सप्लाई बाधित होने से बढ़ी परेशानी, शाम तक सुधर सकती है स्थिति, पंप स्वामियों ने जताई उम्मीद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2026) काशीपुर।  पेट्रोल और डीजल की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-