Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में सुनाई दी जज मर्डर की गूंज, ऑटो ड्राइवर साथी के साथ गिरफ्तार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 जुलाई, 2021)

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रमुख विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से झारखंड के धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। विकास सिंह ने कोर्ट में कहा कि न्यायपालिका को स्वतंत्र और न्यायिक अधिकारी को सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से लग रहा है कि यह सुनियोजित साजिश है।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे चल रहे जज को ऑटो ने जानबूझकर टक्कर मारी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने विकास सिंह से इस मामले का जिक्र सीजेआई के सामने करने को कहा है और कहा कि वह भी मुख्य न्यायाधीश को इस बारे में बताएंगे।

इस बीच खबर है कि धनबाद में जज को टक्कर मारने वाले ऑटो के चालक और उसके एक और साथी को गिरिडीह से ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-