Breaking News

ब्रेकिंग :देश के तीन राज्यों की धरती डोली, तड़के आये भूकंप से सहमे लोग

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 जुुुलाई 2021)

आज सुबह सुबह देश के तीन राज्य भूकंप से हिल गये। लेह लद्दाख, राजस्थान और मेघालय की धरती आज तड़के डोली। तीनों राज्यों में लोगों में दहशत का माहौल है।

राजस्थान, मेघालय और लद्दाख में धरती हिलने से लोग चिंता में हैं। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर में सुबह 5.24 बजे 5.3 तीव्रता, मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में सुबह 2.10 बजे 4.10 तीव्रता और लेह लद्दाख में सुबह 4.57 पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया है।

हालांकि इस दौरान कोई हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

 

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी वर्षा और आंधी-तूफान की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-