Breaking News

जेल से सात कैदी सुरक्षागार्डों पर मिर्च पाउडर फेंककर हुए फरार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई, 2021)

अरुणाचल प्रदेश की एक जेल से सात कैदियों के जेलकर्मियों को चकमा देकर भाग जाने की घटना हुई है। इस घटना में 5 जेल गार्ड घायल हुए हैं। इनमें से एक के सिर में गहरा घाव है। पुलिस का कहना है कि जेल से भागे सातों कैदियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। जेल तोड़ने की यह घटना अरुणाचल के सियांग जिले में हुई है। 

खबरों के मुताबिक, कैदियों ने जेल से भागने के लिए पहले से तैयारी कर ली थी। उन्होंने जेल में लाल मिर्च और नमक जमा करना शुरू कर दिया था।

यह घटना शाम को उस समय हुई जब जेल के कैदियों को डिनर के लिए बाहर लाया जा रहा था। तभी ये सभी आरोपी एक जगह इकट्ठा हुए और जेल कर्मियों पर हमला कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, घटना में घायल पांच गार्ड में एक की हालत ज्यादा गंभीर हैं, संभवतः बैरक के भारी ताले से उसके सिर पर प्रहार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इन विचाराधीन कैदियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अलावा इंडिया रिजर्व बटालियन के सुरक्षाबलों को ईस्ट सिंयाग कस्बे में सक्रिय कर दिया गया है। जिले के सभी निकासी के रास्तों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में इन कैदियों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-