Breaking News

कोरोना की तीसरी लहर करीब: आईएमए

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

देश के डॉक्‍टरों की शीर्ष संस्‍था, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्र और राज्‍य सरकारों से कोविड के खिलाफ जंग में कोई ढील नहीं बरतने की अपील की है। संस्‍था ने चेताया है कि कोरोना की तीसरी लहर करीब ही है। संस्‍था ने इस मुश्किल वक्‍त पर देश के विभिन्‍न स्‍थानों में अधिकारियों और लोगों द्वारा कोरोना मामले में बरते जा रहे आत्‍मसंतोष पर नाराजगी और दुख जताया है। 

आईएमए ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आधुनिक मेडिकल बिरादरी और राजनीतिक नेतृत्‍व के तमाम प्रयासों की बदौलत ही देश कोरोना महामारी की घातक दूसरी लहर से उबर पाया है, ऐसे में हमें ‘लापरवाह’ नहीं होना चाहिए।

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-