@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
टेनिस की दुनिया में भारतीय मूल के एक और खिलाड़ी ने दुनिया में अपना झंडा गाड़ दिया है। भारतीय मूल के अमेरिकी समीर बनर्जी ने विंबलडन में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर ग्रैंडस्लैम का खिताब अपनी झोली में डाल लिया।
समीर ने फाइनल मुकाबले में विक्टर लिलोव को पराजित किया। समीर ने हमवतन विक्टर को सीधे सेटों में बहुत ही आसानी से 7-5, 6-3 से हराकर खिताब अपनी झोली में डाला।
समीर इस एकतरफा मुकाबले में हमवतन पर पूरी तरह से भारी पड़े और बड़े फाइनल का दबाव कहीं से कहीं तक उनके खेल पर नजर आए। विक्टर ने कुछ हद तक तक समीर के खिलाफ जूझने की कोशिश की, लेकिन निर्णायक पलों में बनर्जी ने अच्छी सर्विस और रिटर्न शॉटों का परिचय देते हुए 7-5 से जीतकर पहला सेट अपनी झोली में डाल लिया।
पहले सेट की जीत का असर विक्टर पर बहुत ज्यादा पड़ा। उन्होंने समीर के खिलाफ कुछ बेजा गलतियां कीं। दूसरी ओर समीर ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए प्वांट-दर प्वाइंट अपने खेल का स्तर ऊंचा किया, तो वक्त गुजरने के साथ ही विक्टर दबाव के तले दम तोड़ते हुए। और समीर ने दूसरा सेट भी 6-3 से जीतकर जूनियर खिताब अपनी झोली में डाल लिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





