Breaking News

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

स्वाति मालीवाल को एक बार फिर से दिल्‍ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है। वे लगातार तीसरी बार दिल्ली महिला आयोग प्रमुख का जिम्मा संभालेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा टीम को एक और टर्म देने के फैसले पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि स्‍वाति मालीवाल 2015 से लगातार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख हैं।

दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके स्‍वाति को बधाई दी है। उन्‍होंने लिखा, ‘दिल्‍ली महिला आयोग अच्‍छा काम कर रहा है। उनका कार्यकाल खत्‍म हो रहा था, मैंने मौजूदा आयोग के एक और कार्यकाल को मंजूरी दी है। स्‍वाति और उनकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ऐसे ही अच्‍छा काम जारी रखिए।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-