@शब्द दूत ब्यूरो(4 जुलाई 2021)
देहरादून । पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के राजभवन में आयोजित किया गया। धामी को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
उनके साथ सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद ने राज्य के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal


