Breaking News

आतंकियों ने की एसपीओ और पत्नी की हत्या, घर में घुसकर बरसाई अंधाधुंध गोलियां

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। रात को आतंकी एसपीओ के घर में घुसे और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में एसपीओ की बेटी भी घायल हुई है। पुलिस के मुताबिक, हमले में अवंतीपुरा के फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बीती रात 11 बजे आतंकी जबरन उनके घर में घुसे और परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण एसपीओ और उनकी पत्नी राजा बेगम की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी राफिया का इलाज चल रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-