Breaking News

एआर रहमान के गाने को लेकर लॉक किया गया था मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

ट्विटर ने यूएस डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट कानून के कथित उल्लंघन को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के खाते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। मंत्री ने अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी के इस कदम की आलोचना करते हुए इसे मनमाना और आईटी नियमों का घोर उल्लंघन बताया। प्रसाद ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें एक गाना बज रहा था। इसे कॉपीराइट का कथित उल्लंघन माना गया है।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘दोस्तों! आज कुछ बहुत ही अनूठा हुआ। ट्विटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम के कथित उल्लंघन के आधार पर लगभग एक घंटे तक मेरे खाते तक पहुंच को रोका और बाद में उन्होंने मुझे खाते के उपयोग की अनुमति दी।’

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “डीएमसीए नोटिस के कारण माननीय मंत्री के खाते का एक्सेस अस्थायी रूप से बंद किया गया था और हमने संदर्भित ट्वीट को अपने पास रख लिया है। हमारी कॉपीराइट नीति के अनुसार, हम कॉपीराइट स्वामी या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा हमें भेजी गई वैध कॉपीराइट शिकायतों पर कदम उठाते हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-