Breaking News

कोविड-19 संक्रमण से 40 लाख के इनामी टॉप नक्सल नेता की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

हार्डकोर नक्सली और 40 लाख रुपये के इनामी नक्सली नेता हरिभूषण भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया। दक्षिण बीजापुर-सुकमा अंतर्जिला सीमा क्षेत्र में कथित तौर पर कोविड ​​​​-19 से उसकी मौत हो गई। वह तेलंगाना राज्य समिति का सचिव भी था। उसके अलावा क्षेत्र समिति की सदस्य इंद्रावती की भी कथित तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। इन नक्सलियों की मौत तेलंगाना से सटे छत्तीसगढ़ के जंगलों में हुई है।

हरिभूषण की पुलिस कई मामलों में तलाश कर रही थी। वह कई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो चुका था लेकिन कोरोना संक्रमण और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि दर्जनभर से ज्यादा नक्सली कोविड संक्रमण से गंभीर रूप से बीमार हैं। बीमार नक्सली नेताओं में नंबर दो कमांडर सोनू भी शामिल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-