Breaking News

दीवार में छेद कर बैंक से 55 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर, छुट्टी के दिन दिया घटना को अंजाम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच में  रविवार को चोरी की घटना सामने आई। चोर 55 लाख रुपये लेकर फरार हो गए और किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि चोर बगल की ही निर्माणाधीन इमारत से दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। सेंधमार शुक्रवार और शनिवार को जमाकर्ताओं से बैंक द्वारा एकत्र की गई नकदी को लेकर फरार हो गए। हालांकि बैंक के दूसरे हिस्से में रखे सभी लॉकर और आभूषण सुरक्षित हैं।

जैसे ही बैंक में डकैती की खबर फैली खाताधारक चिंता में बैंक के बाहर लाइन लगाए दिखाई दिए। एक खाताधारक ने बताया कि हमारे कई रिश्तेदारों के अकाउंट इस बैंक में हैं। जब सुबह चोरी के बारे में पता चला तो हम यहां आए। हमारे अकाउंट बिजनेस से जुड़े हुए हैं। हम चिंतित हैं। मैनेजमेंट से हमें कोई डिटेल्स नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस ने ये भी बताया कि बैंक परिसर केअंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से एक चोर को पहचान लिया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अपराध में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-