Breaking News

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 69 लाख लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 69 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोराना वैक्सीन मुफ्त दिए जाने के पहले दिन ही ये रिकॉर्ड बना है। सरकार ने 21 जून से टीकाकरण कार्यक्रम को तेज गति देने का ऐलान किया था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि कोविड वैक्सीनेशन की नई संशोधित गाइडलाइन जारी होने के पहले दिन यह रिकॉर्ड बना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को शाम तक 69 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई हैं। यह एक दिन में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले दो अप्रैल को 42 लाख 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई थीं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इससे पहले एक मई को वैक्सीनेशन नीति में बदलाव किया था और राज्यों पर 18 से 44 साल के युवाओं के टीकाकरण का बोझ पर डाल दिया था। हालांकि राज्यों को भारतीय वैक्सीन कंपनियों से केंद्र के मुकाबले ज्यादा दामों पर टीके की पेशकश करने पर सवाल उठे। राज्यों को विदेश से वैक्सीन खरीद में भी कामयाबी नहीं मिली।

सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उठा तो अदालत ने भी प्रथम दृष्टया वैक्सीनेशन नीति को गलत बताया। इसके बाद पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और वैक्सीनेशन का पूरा भार केंद्र द्वारा उठाने का ऐलान किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-