Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पर जमीन हथियाने का आरोप लगाने वाले पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर जिले में एक कथित जमीन हड़पने के मामले में एक पत्रकार और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 15 धाराएं और आईटी अधिनियम की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह केस विश्व हिंदू परिषद के नेता और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के भाई की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

बता दें, चंपत राय पर अयोध्या में विवादास्पद भूमि सौदों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बिजनौर के पुलिस प्रमुख ने राय और उनके भाइयों को प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर ‘क्लीन चिट’ दे दी है, साथ ही कहा कि जांच जारी है।

राय के भाई संजय बंसल की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई एफआईआर में पत्रकार विनीत नारायण और दो अन्य अल्का लाहोटी और रजनीश का नाम लिखा गया है। इन तीनों पर राय के खिलाफ झूठे आरोप लगाने की साजिश रचने और देश भर के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

तीन दिन पहले नारायण ने एक फेसबुक पोस्ट में चंपत राय पर बिजनौर जिले में उनके गृहनगर में अपने भाइयों द्वारा जमीन हड़पने में मदद करने का आरोप लगाया था। पोस्ट में नारायण ने राय पर आरोप लगाया था कि एनआरआई अलका लाहोटी के स्वामित्व वाले एक गौशाला में अपने भाइयों की 20,000 वर्ग मीटर भूमि हड़पने में मदद की थी।

साथ ही बताया गया है कि लाहोटी साल 2018 से उस जमीन से कब्जा करने वालों को हटाने की कोशिश कर रही हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को कार्रवाई के लिए अपील कर चुकी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-