@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 से 8 हफ्तों में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले छह से आठ सप्ताह में भारत में तीसरी कोविड लहर की संभावना है।
देश में जारी कोरोना की दूसरी अब कमजोर पड़ रही है। लेकिन जब यह पीक पर थी तो देश के विभिन्न हिस्सों में अस्पतालों का बुरा हाल था। अस्पतालों में बेड की भारी कमी देखने को मिली थी। लगभग सभी अस्पतालों में चिकित्सा आपूर्ति की कमी हो गई थी। सोशल मीडिया पर एसओएस संदेशों ने दुनिया का ध्यान खींचा था और कई देश मदद के लिए आगे आए थे। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ते ही कई राज्यों ने प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, तीसरी लहर के खिलाफ तैयारी जारी है।:



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal