Breaking News

गजब :ढाई लाख रुपये किलो आम, सुरक्षा के लिए मालिक ने लगाए तीन गार्ड और नौ कुत्ते

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आम के बगीचे की सुरक्षा के लिए तीन गार्ड और नौ कुत्ते लगे हैं। यह खास किस्म का आम मूलत: जापान में पाया जाता है। जबलपुर के इस बगीचे में लगे इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपये किलो तक बताई जाती है। आम की कीमत बेहद अधिक होने की वजह से ही इसकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किये गये हैं। इन आमों की रखवाली के लिए कुत्ते और गार्ड्स चौबीस घंटे बगीचे में तैनात रहते हैं।

बगीचे के मालिक संकल्प ने बताया कि इस जापानी आम का नाम टाइयो नो टमैंगो है, इसे एग ऑफ सन यानी सूर्य का अंडा भी कहा जाता हैं। संकल्प बताते हैं कि पिछले दिनों यह आम काफी चर्चा में आया था। जिसकी वजह से उनके बगीचे के आम की चोरी हुई थी। इसलिए वो इन कीमती आम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सुरक्षा पर अतिरिक्त पैसा खर्च कर रहे हैं।

यह आम जब पूरा पक जाता है तो यह हल्का लाल और पीला होता है और इसका वजन करीब 900 ग्राम तक पहुंच जाता है। इसमें रेशे नहीं पाए जाते और खाने में यह बहुत मीठा होता है। आम की यह प्रजाति जापान में संरक्षित वातावरण में उगाई जाती है, लेकिन संकल्प सिंह परिहार ने अपनी बंजर पड़ी जमीन पर इसे खुले वातावरण में ही उगाया है।

बगीचे के मालिक संकल्प का कहना है कि शुरुआत में चार एकड़ के बगीचे में उन्होंने आम के कुछ पेड़ लगाए थे। अब उनके बगीचे में 14 हाइब्रिड तथा छह विदेशी किस्म के आम हैं। वहीं, जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आम को दुनिया का सबसे महंगा आम समझा जाता है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आम की कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-