Breaking News

कुंभ मेले के दौरान कोविड टेस्‍ट घोटाला, दिल्ली-हरियाणा की लैब पर दर्ज होगी एफआईआर

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड में कुंभ के दौरान हुए कोरोना टेस्ट के फर्जीवाड़े में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने कोविड टेस्ट घोटाले में आरोपी कंपनियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सरकार ने हरिद्वार जिला प्रशासन को महाकुंभ के दौरान कोविड परीक्षण घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। राज्य प्रदेश के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार में पांच स्थानों पर परीक्षण करने वाली दिल्ली और हरियाणा की प्रयोगशालाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है।

बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ था जब बिना जांच के ही लोगों के पास कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पहुंचने लगी थी। इस मामले में शिकायत के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से की गई। आईसीएमआर ने कोविड टेस्ट को लेकर चल रहे फर्जीवाड़े की शिकायत उत्‍तराखंड के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से की। विभागीय जांच में पाया गया कि हरियाणा की एक एजेंसी फर्जी तौर पर कोरोना रिपोर्ट तैयार कर रही थी।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-