Breaking News

वैक्सीनेशन सेंटर में भी 18 साल से बड़े हर शख्स का होगा ऐप पर रजिस्ट्रेशन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ऑफलाइन यानी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर जाकर कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दे दी है। सरकार ने यह भी कहा है कि वैक्सीनेशन को लेकर हिचकिचाहट को भी दूर किया जाएगा। इसके लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

देश में अब तक 26 करोड़ के करीब लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोविन ऐप डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किया गया था, लेकिन बहुत सारे लोग स्मार्टफोन न होने या अन्य समस्याओं के कारण टीके के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब यह अनिवार्य नहीं होगा कि टीकाकरण के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराके वैक्सीन लगवाने का अप्वाइंटमेंट लिया जाए। सरकार का कहना है कि नए फैसले से वैक्सीनेशन की गति बढ़ेगी। साथ ही टीकाकरण से दूर भाग रहे लोग भी इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि देश के कई ग्रामीण इलाकों में अभी भी वैक्सीनेशन को लेकर हिचकिचाहट, डर और भ्रम देखे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए कोविड-19 वैक्सीन कम्यूनिकेशन स्ट्रेटजी तैयार की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-