Breaking News

राममंदिर भूमि खरीद घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा का ट्वीट, ‘मोदी है, तो मुमकिन है…’

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता यशवंत सिन्‍हा ने राम मंदिर की जमीन को लेकर कथित घोटाले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। एक समय बीजेपी के वरिष्‍ठ नेताओं में शुमार किए जाने वाले और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अहम मंत्रालय संभाल चुके सिन्‍हा ने इस मसले पर ट्वीट किया है।

अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ‘राम का साथ, मोदी का विश्‍वास और हमारा विकास। हद ही हो गई। राम को भी नहीं छोड़ा, अब क्‍या बचा? मोदी है तो मुमकिन है।’ गौरतलब है कि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी यशवंत सिन्‍हा, पिछले कुछ समय से पीएम मोदी के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं।

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अयोध्या में और आम आदमी पार्टी (आप) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने, जो जमीन कुछ समय पहले सिर्फ दो करोड़ रुपये में बिकी थी, उसी जमीन को कुछ वक्त बाद 18.5 करोड़ रुपये में खरीद कर बड़ा घपला किया है।

उधर, चंपत राय ने इस बारे में मीडिया से कहा कि हम इन आरोपों की कोई चिंता नहीं करते। हम पर महात्मा गांधी की हत्या का भी आरोप लगा था। राय ने इन आरोपों का खंडन किया है और इन्‍हें राजनीति से प्रेरित बताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-