Breaking News

डोमिनिका हाईकोर्ट का भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को जमानत देने से इनकार, अर्जी खारिज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भारत में भगोड़े घोषित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका की अदालत से राहत नहीं मिली है। डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने मेहुल चोकसी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने फ्लाइट रिस्क की वजह से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोेकसी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मेहुल चोकसी का डोमिनिका से कोई संबंध नहीं है और अदालत ऐसी कोई शर्त नहीं लगा सकती है जो आश्वस्त करे कि वह फरार नहीं होगा।

पीएनबी बैंक घोटाले में वांछित 62 वर्षीय मेहुल चोकसी फिर से अदालत के सामने पेश होगा। उस पर डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने का आरोप है। चोकसी ने आरोपों को खारिज किया है और दावा किया है कि उसका किडनैप किया गया था और जबरन लाया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 23 मई को चोकसी एंटीगुआ एवं बारबुडा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था तथा उसे पड़ोसी देश डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-