Breaking News

कोरोना में घर के कमाऊ सदस्य को खोने वाले परिवारों को सरकार देगी फैमिली पेंशन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की है। सरकार की ओर से ऐलान किया गया कि जिन लोगों ने महामारी के दौरान घर के किसी कमाऊ सदस्य को खोया है, उनके आश्रितों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत फैमिली पेंशन दी जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार ऐसे परिवारों को ईडीएलआई स्कीम के तहत बीमा का लाभ भी मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा है कि ऐसी योजनाएं कोरोना से प्रभावित परिवारों की वित्तीय मुश्किलों को दूर करने में मदद करेंगी। इसके अलावा कोरोना से मां-बाप या अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम का ऐलान भी किया गया है। परिवारों की आर्थिक परेशानियों को दूर कर उनके सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-