Breaking News

पं. नेहरू का राष्ट्र निर्माण में योगदान कोई नकार नहीं सकता :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि है। पं जवाहरलाल नेहरू को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव याद किया जाता है। यहाँ तक कि कि भाजपा नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये मानना है कि देश हित के मामले में नेहरू के इरादों पर कोई शक नहीं किया जा सकता है।

14 नवंबर 2015 को दिल्ली में पं जवाहरलाल नेहरू की 150 वीं जयंती राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ऐसे कई मुद्दे हैं जिनपर नेहरू के साथ हमारे मतभेद हैं । हमारे मतभेद उनकी नीतियों को लेकर हैं, लेकिन हम जनता के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने के उनके इरादों पर कोई शक नहीं कर सकते ।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि नेहरू जैसे नेताओं के अथक योगदान के चलते भारत में आज एक जीवंत संसद, एक कारगर नौकरशाही, स्वतंत्र न्यायपालिका और निडर प्रेस है ।

उन्होंने कहा, ‘नेहरू जैसे नेताओं के योगदान के चलते ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना, भारत अब अपने लोकतंत्र की सफलता का उत्सव मना रहा है।’ सिंह ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व के तहत ही देश ने भिलाई, राउरकेला में बड़े उद्योगों, आईआईटी और आईआईएम जैसे शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों और परमाणु संयंत्रों की स्थापना की।गृह मंत्री ने कहा कि यद्यपि नेहरू ने औद्योगिकीकरण पर जोर दिया था फिर भी वह यह जानते थे कि देश के लिए कृषि बहुत ही महत्वपूर्ण है। सिंह ने कहा कि नेहरू ने बच्चों के लिए उचित शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए हमेशा पहल की क्योंकि वह यह समझते थे कि भारत तब ही एक विकसित देश बनेगा जब उसके बच्चों को उचित शिक्षा मिलेगी ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महापौर दीपक बाली बरसे विधायक अरविंद पांडे पर, खोला मोर्चा, बोले— “काशीपुर को हल्दीघाटी नहीं बनने दूंगा, मुख्यमंत्री धामी को कमजोर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं”देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-