Breaking News

वकील का दावा, एंटीगुआ से लापता हुआ भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बरबुडा से भी लापता हो गया है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि हीरा कारोबारी के गायब होने से उनका परिवार परेशान है और मुझे इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

एंटीगुआ के मीडिया के अनुसार पुलिस ने मेहुल चोकसी की तलाश के लिए एक तलाशी अभियान की शुरुआत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोकसी आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए देर शाम अपने घर से निकला था और उसके बाद उसे नहीं देखा गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार कल रात उनकी गाड़ी को जॉली हार्बर में तलाशा गया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि मेहुल चोकसी पीएनबी के साथ लोन में धोखाधड़ी का आरोपी हैं। सीबीआई जांच शुरू होने से पहले वह 2018 में भारत से भाग गया था। चोकसी, नीरव मोदी का मामा है। नीरव भी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस कथित धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-