Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ केस दर्ज, कोरोना पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में कार्रवाई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ उनके एक बयान को लेकर केस दर्ज किया गया है। भ्रामक जानकारी फैलाने के तहत कमलनाथ पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा भी लगाई गई है। बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था। कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना को लेकर कहा था कि दुनिया इसे अब भारत से जुड़े वैरिएंट के नाम से जानती है, जिसे पहले चीन के वायरस के तौर पर पहचाना जाता था।

बीजेपी ने इस बयान को लेकर कमलनाथ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बीजेपी की शिकायत के जवाब में कमलनाथ ने कहा था कि मुकदमा दर्ज कराके उन्हें डराया नहीं जा सकता। कमलनाथ ने पिछले हफ्ते कहा था कि पिछले साल दुनिया कह रही थी कि कोविड-19 महामारी चीनी वायरस के कारण हुई थी। लेकिन अब हमारा देश बदनाम हो गया है। कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भारतीय संस्करण के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि पहले ‘मेरा भारत महान’ भारत की विश्वव्यापी पहचान थी, लेकिन अब ‘मेरा भारत कोविड’ देश की नई पहचान है।

कोरोना से संबंधित तथ्यों और आंकड़ों को दबाने और छिपाने के मौजूदा सरकार के रवैये से समस्या का हल नहीं होगा बल्कि स्थिति और खराब होगी।” कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार कोरोना से नहीं लड़ रही है, लेकिन वास्तव में आलोचना से लड़ रही है। मोदी सरकार कोविड मैनेजमेंट नहीं कर रही है, बल्कि इमेज मैनेजमेंट में व्यस्त है।” 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-