Breaking News

हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार को कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को छह दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी 12 दिन की पुलिस रिमांड मांगी। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि उसे सुशील कुमार का मोबाइल बरामद करना है।

दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि सुशील कुमार गवाहों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि वो काफी प्रभावशाली व्यक्ति है। तमाम अनुरोध के बावजूद सुशील कुमार सामने नहीं आया औऱ गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करता रहा।

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सुशील कुमार और उसके साथियों ने पीड़ितों को जानवरों की तरह मारा। हत्यारोपी सुशील कुमार और उसके साथ उस इलाके में अपना आतंक कायम करना चाहते थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और उनके सहयोगी अजय उर्फ सुनील को मुंडका से गिरफ्तार किया गया है। सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये जबकि उनके साथी अजय पर 50 हजार रुपये के इनाम रखा गया था। सुशील के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-