Breaking News

मेरी कोविड खत्म करने की धमकी से किसी की भावनायें आहत हो गई, इंस्ट्राग्राम से पोस्ट डिलीट होने के बाद कंगना रनौत बोली

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

लगता है कि इंस्ट्राग्राम भी अभिनेत्री कंगना के बेबाक विचारों को नहीं झेल पाया और उनका पोस्ट ही डिलीट कर दिया। ट्विटर से निकलने के बाद अपने विचारों को लेकर कंगना रनौत इंस्ट्राग्राम पर सक्रिय हुई लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद  की गई एक पोस्ट को इंस्ट्राग्राम ने डिलीट किया तो कंगना ने भी जबाब दे दिया।

कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘इंस्टाग्राम ने मेरी एक पोस्ट डिलीट की है क्योंकि मेरी कोविड खत्म करने की धमकी से किसी की भावनाएं आहत हो गई हैं। मतलब कम्युनिस्ट और आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वालों के बारे में सुना था लेकिन कोविड फैन क्लब! मजेदार, अभी इंस्टा पर दो ही दिन हुए हैं लेकिन यहां हफ्ते भर रूकना भी मुश्किल है।

‘आपत्तिजनक ट्वीट के बाद कंगना रनौत का हाल ही में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। जिसके बाद से ही वो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं।

अपनी पोस्ट डिलीट होने के बाद लग रहा है कि कंगना का एकाउंट इंस्ट्राग्राम सस्पेंड करे उससे पहले वह खुद इसे छोड़ देंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आईआईएम काशीपुर में श्रीराम इंस्टीट्यूट के एमबीए छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन पर मिला मार्गदर्शन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-