Breaking News

उत्तराखंड के भाजपा विधायक पर चलाई गोली, पूर्व बीडीसी सदस्य घायल, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर।  रोडरेज की घटना में बीच बचाव करने गये भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर गोली चलाकर मारने का प्रयास किया लेकिन फायर मिस हो गया हमलावरों ने एक और फायर किया जो कि विधायक साथ खड़े दूसरे व्यक्ति को लगा जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीती रात एलायंस कालोनी के पास दो कारों में टक्कर हो गई। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर दोनों के बीच समझाने की कोशिश की कि इसी बीच विधायक पर गोली चला दी हालांकि फायर मिस होने से वह बाल बाल बच गये। बाद में हमलावरों ने वहां मौजूद पूर्व प्रधान भोला छाबड़ा पर भी गोली चलाई जिसमें वह घायल हो गए। भोला छाबड़ा को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। विधायक पर गोली चलाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-