Breaking News

मिसाल: एएसआई जो अब तक 1100 शवों का कर चुका हैं अंतिम संस्कार

@शब्द दूत ब्यूरो

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इस मुश्किल वक्त में जब लोग वायरस से बचने के लिए अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने काम से लोगों के लिए इस बुरे दौर में इंसानियत की मिसाल दे रहे हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अपने काम की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

इन दिनों जहां हर कोई संक्रमण से बचने के तरीके खोज रहा है और घर से बाहर जाने में कतरा रहा है ऐसे हालात में दिल्ली पुलिस के एएसआई 57 वर्षीय राकेश कुमार अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं और समाज के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। राकेश कुमार निजामुद्दीन थाने पर तैनात है और नई दिल्ली के लोधी रोड के श्मशान घाट पर ड्यूटी कर रहे हैं।

राकेश अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों के परिवार की मदद कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं और श्मशान घाट पर कोरोना संक्रमित लोगों या फिर शवों के अंतिम संस्कार के समय वह पूरी तरह से सावधानी भी बरतते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आईआईएम काशीपुर में श्रीराम इंस्टीट्यूट के एमबीए छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन पर मिला मार्गदर्शन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-