Breaking News

शहाबुद्दीन के निधन की खबर गलत, समाचार एजेंसी ने डिलीट किया ट्वीट

नई दिल्ली/एएनआइ

कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए बिहार के बाहुबली नेता और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन की खबर अफवाह निकली।  इससे पहले  सुबह से समाचार एजेंसी एएनआइ के ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैली कि बिहार के दबंद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में निधन हो गया। वहीं, कुछ देर बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना संक्रमण से मौत की खबरों को अफवाह करार दिया।

जेल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को अफवाह बताया गया। जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पूर्व सांसद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हैं। मरीज की हालत गंभीर है और इलाज जारी है। इस बीच समाचार एजेंसी ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की खबर ट्वीट करने पर माफी मांगी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“उल्टी नेकर का नया फैशन ट्रेंड”आजकल के हालात पर एक व्यंग्य, गलत को सही साबित करने की होड़

🔊 Listen to this @विनोद भगत सुबह-सुबह हम बड़े आत्मविश्वास के साथ घर से निकले। …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-