Breaking News

बड़ी खबर :नहीं लगेगा देशव्यापी लॉकडाउन, वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया औद्योगिक संगठनों को

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ा है उसे देखते हुए छोटे कंटेनमेंट जोन बनाये जायेंगे ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार सभी राज्यों से सम्पर्क कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कोरोना महामारी के बीच सरकार की नीतियों को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन स्मॉल मीडियम एंटरप्राइजेज (फिस्मे) के अध्यक्ष अनिमेश सक्सेना ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर चर्चा के बाद बताया कि फोन पर हुई बातचीत में वित्तमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन नहीं किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने फेडरेशन ऑफ इंडियन स्मॉल मीडियम एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष से लघु तथा मध्यम स्तर के उद्योगों के बारे में जानकारी भी ली। फिक्की सहित देशभर के कई उद्योग तथा व्यापार संगठनों ने सरकार से देशव्यापी लॉकडाउन न लगाने की गुजारिश की है।

SHABDDOOT.COM को आर्थिक सहयोग के लिए स्कैन करें ये कोड

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, नकल माफियाओं पर कार्रवाई तेज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-