Breaking News

केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर मदद मांगी, बाद में दूसरे ट्वीट में दी सफाई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह   के एक ट्वीट को लेकर बाद में उन्हें सफाई देनी पड़ी। दरअसल केन्द्रीय मंत्री वी के सिंह ने ट्वीट के जरिए कोरोना  संक्रमित एक शख्स की मदद के लिए गुहार लगाई। उनके इस ट्वीट से खबर फैल गई कि वे प्रशासन से अपने भाई के लिए बेड मुहैया करवाने का अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इसपर स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने अपने भाई के लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए यह ट्वीट किया था।

https://twitter.com/Gen_VKSingh/status/1383674297017802753?s=19

जब उनका यह ट्वीट चर्चा में आया तो सफाई देते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा, ‘मैंने इस ट्वीट के जरिए यह अनुरोध इसलिए किया था ताकि जिला प्रशासन पीड़ित शख्स तक पहुंच सके और उसे वो मेडिकल मदद दे सके जो उसका भाई चाहता है। वो मेरा भाई नहीं है, हमारा खून का रिश्ता नहीं है लेकिन हमारा मानवता का रिश्ता जरूर है। मुझे लगता है कि कुछ लोगों को यह रास नहीं आया।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गुरजिंदर सिंह बने छात्रसंघ के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-