Breaking News

मास्क न पहनने पर एसडीएम ने दुकान में बैठे व्यापारी को बुरी तरह पीटा,आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया

@शब्द दूत ब्यूरो

आजमगढ़। मास्क न पहनने पर दुकान में बैठे व्यापारी को एसडीएम ने दुकान से बाहर घसीटते हुये बुरी तरह पीट डाला। एसडीएम की इस कार्रवाई से वहाँ व्यापारी आक्रोशित हो गये और विरोध में कोतवाली घेर ली और धरने पर बैठ गये। इससे वहां हड़कंप मच गया । घटना के बाद एसडीएम को सदर से हटाकर सगड़ी भेज दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक सर्राफा व्यापारी आशीष गोयल अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच एसडीएम गौरव कुमार टीम के साथ दुकान पर आये और कारोबारी के मास्क न पहनने पर उसे दुकान से बाहर घसीट कर मारने पीटने लगे। एसडीएम की इस कार्रवाई से वहाँ आसपास के दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त हो गया। सभी व्यापारी इकठ्ठे हुये और दुकानें बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। व्यापारी एसडीएम और पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और वहाँ धरने पर बैठ गये। एसपी सुधीर कुमार सिंह मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पहुंचे और आक्रोशित व्यापारियों को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन व्यापारियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।

कारोबारियों का गुस्सा देख एसडीएम व पुलिस के जवान वहां से खिसक लिए। इसके बाद हजारों की संख्या में कारोबारी कोतवाली को घेर लिए। जानकारी होने के बाद एसपी सिटी सहित कई थाने की फोर्स मौके पहुंच गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-