Breaking News

शरद पवार के करीबी दिलीप वलसे पाटिल महाराष्ट्र के गृह मंत्री बने, देशमुख का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा

@शब्द दूत ब्यूरो

दिलीप वलसे पाटिल को अनिल देशमुख की जगह महाराष्ट्र का नया गृह मंत्री बनाया गया है। अंबेगांव से विधायक पाटिल इससे पहले महाराष्ट्र के आबकारी और श्रम मंत्री रहे हैं। कभी कांग्रेस में रहे पाटिल शरद पवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। गृह विभाग का कार्यभार दिलीप वलसे पाटिल को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में वसूली रैकेट चलाने के आऱोपों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है, जिससे महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार घिरी है।

जबकि 100 करोड़ रुपये वसूली के आरोपों का सामना कर रहे अनिल देशमुख का इस्तीफा  राज्यपाल के पास भेजा गया है। दिलीप वलसे पाटिल के पुराने मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार हसन मुश्रिफ को दिया गया जबकि उत्पादन शुल्क का अतिरिक्त कार्यभार उपमुख्यमंत्री अजित पवार को दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-