Breaking News

डलहौजी ट्रिप से लौटने के बाद सेंट स्टीफेंस के 17 छात्र और स्टाफ मिला कोरोना पॉजिटिव

@शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर आक्रामक होती दिखाई दे रही है, कोविड के मामलों में जबरदस्त तरीके से उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र और स्टाफ भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में 17 छात्र और कुछ कॉलेज का स्टाफ कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, हाल ही में 25 छात्रों का एक ग्रुप कॉलेज की तरफ से एक ट्रिप पर डलहौज़ी गया था। वहां से लौटते ही कई छात्र और कॉलेज का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला। फिलहाल अन्य छात्रों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं और स्टाफ को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी ने ट्रिप पर सवाल खड़े किए हैं, क्यों ऐसे कठिन समय पर छात्रों को ट्रिप पर लेकर गए।

बहरहाल, देश की राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्‍ली में फिलहाल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। बकौल केजरीवाल, दिल्ली के हालातों पर नजर बनी हुई है और टेस्ट की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-