Breaking News

यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की, वाजपेयी सरकार में रह चुके हैं वित्तमंत्री

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके यशवंत सिंहा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी का दामन थाम लिया। इस मौके पर डेरेक ओ ब्रायन, सुदीप बंदोपाध्याय और सुब्रत मुखर्जी मौजूद रहे। सिन्हा के शामिल होने के बाद टीएमसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

सुब्रत मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा के शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि यशवंत हमारे साथ आए, अगर ममता बनर्जी पर साजिश के तहत नंदीग्राम में हमला नहीं होता तो वो खुद यहां मौजूद होती। सुदीप बंधोपाध्याय ने बताया कि यशवंत सिन्हा कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में टीएमसी में शामिल होने से पहले ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करने गए थे।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-