Breaking News

केरल विधानसभा चुनाव से ऐन पहले दिग्गज कांग्रेस नेता पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार पीसी चाको ने पार्टी में गुटबाज़ी का आरोप लगाते हुए और कांग्रेस में ‘लोकतंत्र नहीं बचा’ की शिकायत करते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। केरल में अगले ही माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उनका इस्तीफा दे देना कांग्रेस के लिए बेहद बड़ा झटका है। इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए पीसी चाको ने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भेज दिया है।

74 वर्षीय पीसी चाको को कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं तथा प्रवक्ताओं में शुमार किया जाता रहा है, और वह केरल के त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।

पीसी चाको ने अपनी पार्टी पर केरल में 6 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में राज्य के नेताओं को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया, और कहा, “कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं बचा है। प्रत्याशियों की सूची के बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से चर्चा नहीं की गई। मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है।”

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-