Breaking News

दुखद :ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत, आठ घायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र में बीड-पर्ली राजमार्ग पर रविवार रात एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गये। ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के बाद ट्रक एक मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन से टकराते हुए सड़क किनारे तालाब में जा गिरा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्चों समेत सभी पांच लोग ऑटोरिक्शा में सवार थे। ऑटोरिक्शा वदवानी तहसील से बीड की ओर जा रहा था और रात करीब आठ बजे ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों को बीड सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को औरंगाबाद रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : स्वच्छता और हरियाली के संदेश के साथ मनायी नगर निगम ने गांधी जयंती , महापौर दीपक बाली की अगुवाई में हुये कार्यक्रम

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 अक्टूबर 2026) काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-