Breaking News

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनिया भर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपील की कि आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नारी शक्ति को सलाम किया है। ट्विटर के जरिए पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण की बात करते हुए लिखा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-