Breaking News

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, आप ने जीतीं चार सीट, पांचवीं कांग्रेस को

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग वार्ड, रोहिणी-C और कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से भाजपा के पार्षद थे।

त्रिलोकपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। शालीमार बाग वार्ड से आप उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की।

रोहिणी सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए। अहमद 10,642 वोट से जीते हैं। कल्याणपुरी में आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज कर ली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-