Breaking News

हरियाणा: करनाल में सैनिक स्कूल के 54 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मचा हड़कंप

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

हरियाणा के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल के 54 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। करनाल में अब तक कुल 78 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना ने इन मामलों एक बार फिर शासन- प्रशासन को आगाह किया है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है।

करनाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा में कल तीन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उनके संपर्क और हॉस्टल में रह रहे 390 बच्चों की टेस्टिंग कराई गई थी जिसमें से 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैनिक स्कूल में हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि देश में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी एक ही जगह पर कोरोना के इतने सारे मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है। हरियाणा सरकार ने सभी जिला प्रशासन को इस बारे में सख्ती बरतने को कहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-