Breaking News

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी समूचे भारत में 6 फरवरी को चक्का जाम: राकेश टिकैत

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच किसान शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करेंगे। किसान संगठनों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी समूचे देश में राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे। किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं। हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे। हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा। राकेश टिकैत ने भी कहा कि यूपी और उत्तराखंड में कल चक्का जाम नहीं होगा।

किसान नेता ने कहा कि हम सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे रहेंगे। दोपहर 3 बजे जब चक्का जाम ख़त्म होगा तो हम एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों का हार्न बजाएंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से हमें काफ़ी समस्या हो रही है। पूरा संयुक्त किसान मोर्चा यहीं से चक्का जाम का संचालन करेगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-