Breaking News

अमेज़न के सीईओ का पद इस साल छोड़ देंगे जेफ बेजोस, कभी गैराज से शुरू की थी कंपनी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेज़न के फाउंडर और मालिक जेफ बेजोस जल्द ही अपनी कंपनी के सीईओ यानी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नहीं रहेंगे। उन्होंने घोषणा की कि इस साल वो कंपनी का सीईओ पद छोड़ देंगे। बेजोस ने एमेजॉन की शुरुआत एक स्टार्टअप के तौर पर की थी और अब कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन चुकी है और बेजोस को दुनिया का सबसे अमीर शख्स बना चुकी है।

बेजोस ने घोषणा की है कि उनकी जगह एंडी जेसी एमेजॉन के सीईओ बनेंगे। एंडी फिलहाल एमेजॉन के वेब सर्विसेज़ के प्रमुख हैं। यह रोल ट्रांजिशन इस साल की तीसरी तिमाही में होगा।

बेजोस ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को लिखी गई एक चिट्ठी में कहा है कि वो ‘एमेजॉन के अहम प्रोजेक्ट्स’ से जुड़े रहेंगे लेकिन अब उनका फोकस उनके फिलेन्थ्रॉपिक इनीशिएटिव्स यानी कल्याणकारी योजनाओं पर होगा। उन्होंने स्पेस एक्स्प्लोरेशन और पत्रकारिता से जुड़े बिजनेस वेंचर्स में भी शामिल होने की दिलचस्पी दिखाई।

उनकी इस घोषणा के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पिचाई ने एंडी जैसी को उनके अगले रोल के लिए बधाई भी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महापौर दीपक बाली के स्वच्छता अभियान पर जन की बात, किसकी जिम्मेदारी है स्वच्छ काशीपुर की? निगम के प्रयासों पर नागरिकों की खरी खरी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर की सफाई व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-