Breaking News

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों ने दिल्ली पुलिस से मांगी लिखित अनुमति, तीन बॉर्डरों पर बनी सहमति

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज होते हुए दिख रहा है। कानूनों को लेकर गतिरोध के बीच अन्नदाता गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को ट्रै्क्टर परेड निकालने की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेताओं के बीच ट्रैक्टर रैली को लेकर तीन बॉर्डरों पर सहमति बन गई है। साथ ही किसानों ने परेड के लिए दिल्ली पुलिस से लिखित अनुमति भी मांगी है।

बताया जा रहा है कि किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जिन रूटों की मीटिंग में बात हुई थी वही रूट इस पत्र में भी हैं। अभी पुलिस ने इज़ाज़त नहीं दी है। पुलिस मीटिंग के बाद तय करेगी क्या करना है. उधर, किसान रूटों को पहले खुद देखने जाएंगे।

पहली ट्रैक्टर परेड सिंघू बार्डर से ट्रैक्टर चलेगी, जो संजय गांधी ट्रांसपोर्ट, कंझावला, बवाना, औचन्दी बॉर्डर होते हुए हरियाणा के भीतर चली जाएगी। दूसरी परेड टिकरी बार्डर से नांगलोई, नजफगढ, ढांसा, बादली होते हुए केएमपी पर चली जाएगी।

तीसरी परेड गाजीपुर युपी गेट से ट्रैक्टर परेड अप्सरा बार्डर गाजियाबाद होते हुए दुहाई युपी में चली जाएगी। बाकी शांहजहांपुर व पलवल से ट्रैक्टर परेड के बारे किसान नेता बताएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-