Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया भारत पर पहला बयान, रिश्तों में मजबूती पर दिया जोर, पाक-चीन की चिंता बढ़नी तय

@शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका की नई सरकार की तरफ से एक ऐसा बयान आया है, जिससे भारत विरोधी चीन और पाकिस्तान की चिंताएं बढ़नी तय है। अमेरिका ने भारत को अहम साझेदार बताते हुए कहा है कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। चीन और पाकिस्तान इस मुगालते में थे कि ट्रंप की विदाई के साथ भारत-अमेरिका के रिश्ते प्रभावित होंगे, जिसका लाभ किसी न किसी रूप में उन्हें मिलेगा। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि जो बाइडेन भारत के साथ रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले जो बाइडेन भारत-अमेरिका के बीच सफल द्विदलीय संबंधों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कई बार भारत का दौरा किया है। वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों का सम्मान करते हैं और यह आगे भी जारी रहेगा।

कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर जेन साकी ने कहा कि किसी भारतीय-अमेरिकी का उपराष्ट्रपति बनना निश्चित रूप से हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इससे भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले से और मजबूत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं और नए राष्ट्रपति इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि शुरुआत में ऐसी खबरों ने पाकिस्तान को उत्साहित कर दिया था कि बाइडेन भारत की कुछ नीतियों से नाराज हैं। पाकिस्तान ने बाइडेन से पुराने रिश्तों का हवाला देते हुए उम्मीद जताई थी कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन उसके लिए अच्छा होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-