Breaking News

ब्रेकिंग :डम्पर ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला, 14 की मौत, कई घायल

सूरत।  फुटपाथ पर सो रहे 18 मजदूरों को एक डम्पर ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 14 मजदूरों की  मौत हो गई। 

जनपद सूरत  के कोसांबा में आज तड़के जिला मुख्यालय से करीब साठ किमी दूर यह दुर्घटना हुई।  पुलिस ने बताया कि कि सभी मृतक मजदूर हैं और राजस्थान के रहने वाले हैं। घटना के पीछे ओवरटेकिंग बताई जा रही है। डम्पर एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकरा गया। जो मांडवी की ओर जा रहा था। ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सूरत भेजा गया।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए कोसांबा भेज दिया है ।

सूरत पुलिस ने कहा कि सभी मृतक मजदूर हैं, जो राजस्थान के रहने वाले थे। मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इस दुर्घटना में एक छः महीने की बच्ची को बचा लिया गया है। इस हादसे में बच्ची के माता-पिता की मौत हो गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-