Breaking News

देश भर के 3351 केंद्रों में 1.65 लाख लोगों को पहले दिन लगाया कोरोना का टीका

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना के टीकाकरण अभियान के पहले दिन कितने लोगों को टीका लगा, क्या कोई साइड इफेक्ट या कोई और दिक्कत सामने आई, हर राज्य में कहां-कहां क्या स्थिति रही, इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कान्फ्रेंस करके दी।

केंद्र सरकार ने कहा कि सारे देश में 3351 केंद्रों में 1 लाख 65 हजार 714 लोगों को शाम 5.30 बजे तक पहले दिन टीका लगाया गया। ग्यारह राज्यों में दोनों किस्म के टीके लगाए गए, जिनमें असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक जैसे राज्य शामिल रहे। बाकी राज्यों में सिर्फ सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड लगाई गई। कोरोना की दूसरी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सिन है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश भर में कोविड का टीका लगने के बाद किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने जैसी जरूरत नहीं पड़ी। कोरोना टीकाकरण की निगरानी कराने वाले ऐप कोविन की स्पीड कम होने जैसी कुछ तकनीकी दिक्कतें जरूर सामने आईं, जिन्हें दूर कर लिया गया। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की। पहले दिन करीब तीन लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगने का अनुमान था, लेकिन यह आंकड़ा आशा से कम रहा।

दरअसल, कोरोना फैलने के शुरुआती दिनों मे भी इसी तरह केंद्र की ओर से जानकारी साझा की गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वह अगले 2 हफ्ते तक रोजाना इसी तरह शाम साढ़े छह बजे प्रेस ब्रीफिंग करके टीकाकरण अभियान का स्टेटस बताएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप का होली उत्सव:ग्लैमरस गुलाल क्वीन मन्नू ढिल्लो, मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी नीलम छाबड़ा, मिस फेस्टिव वाइब किरणलीन सेठी बनीं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च 2026) काशीपुर। रामनगर रोड स्थित ऑर्कफ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-