Breaking News

प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने रद्द की किसान बैठक

@शब्द दूत ब्यूरो

हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी की तरफ से बुलाई गई किसान महापंचायत रैली में किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गांव का दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री खट्टर को इस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करना था। उनका विरोध करने के लिए वहां हजारों किसान इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। पुलिस ने उग्र किसानों पर ठंडे पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे हैं। इससे वहां स्थिति तवानपूर्ण बनी हुई है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बीच सीएम खट्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए। संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-