Breaking News

शांति निकेतन के भूमि विवाद पर ममता बनर्जी के समर्थन से भावुक हुए नोबेल विजेता अमर्त्य सेन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के भूमि विवाद में समर्थन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार जताया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 100 साल पुराने इस विश्वविद्यालय में 87 साल के अमर्त्य सेन समेत कई लोगों पर जमीन कब्जे के आऱोप लगे हैं।

सेन का शांतिनिकेतन के अंदर एक पारिवारिक घर प्रातिची है, जो उनकी नानी क्षितिमोहन सेन ने बनवाया था। क्षिति विद्वान होने के साथ गुरु रवींद्र नाथ टैगोर की सहायक भी थीं। सेन ने पत्र में लिखा, “मैं न केवल बेहद भावुक हूं बल्कि बेहद आश्वस्त भी हूं कि व्यस्ततम जीवन के बावजूद आप उन लोगों के बचाव में आगे आई हैं, जो निशाने पर हैं। आपकी मजबूत आवाज और इस बात की समझ कि क्या मौजूदा दौर में क्या चल रहा है, वह मेरे लिए शक्ति का बड़ा स्रोत है।” 

बता दें कि बंगाल के कई बुद्धिजीवियों ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की जमीन पर कथित कब्जे के मामले में पिछले दिनों नोबेल अमर्त्य सेन के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए  विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बुद्धिजीवियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा सेन के साथ व्यवहार को ”तानाशाही एवं निरंकुश” करार दिया था। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि विश्व भारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती परिसर में पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं। अमर्त्य सेन का नाम भी कब्जा करने वालों की सूची में रखा गया है। सेन ने कहा है कि शांति निकेतन में उनके अधिकार वाली जमीन रिकॉर्ड में दर्ज है और पूरी तरह से लंबी अवधि के लिए पट्टे पर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-