Breaking News

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक अलकनंदा में गिरा, दो लोग लापता

@शशांक राणा

चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलदोड़ा के पास चारधाम परियोजना के तहत कार्य कर रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ  राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबल दौड़ा के पास सुबह 3:00 बजे लगभग एक ट्रक बलदोड़ा के पास मलवा डंपिंग जॉन पर डाल रहा था। इसी दौरान सड़क पर लगी सुरक्षा दीवार ढह गई और ट्रक अलकनंदा नदी में जा गिरा। जिसमें चालक सहित 2 लोग सवार थे। दोनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। निर्माणदायी कंपनी के कर्मचारी और प्रशासन की टीम मौके पर लापता लोगों की खोजबीन कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-